Tuesday, 23 June 2020

Arvind Kejriwal appealed to the central authorities, Amit Shah reminded, the choice was taken three days in the past

अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से की अपील तो अमित शाह ने याद दिलाया, 3 दिन पहले लिया गया था फैसला

शाह ने कहा कि दस हजार बिस्तरों वाले सेंटर संचालित करने का फैसला three दिन पहले लिया गया था

नई दिल्ली:

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवाार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस दावे का विरोध किया कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के लिए नया अस्पताल बनाया जा रहा है. शाह ने कहा कि दस हजार बिस्तरों वाले केंद्र को 26 जून तक संचालित करने का निर्णय तीन दिन पहले लिया गया था. शाह ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि कोविड-19 के रोगियों के लिए एक हजार बिस्तर का पूर्ण अस्पताल बनाया जा रहा है जिसमें 250 ICU बिस्तर होंगे. उन्होंने कहा कि यह अस्पताल अगले दस दिनों में तैयार हो जाएगा और सशस्त्र बल इसे संचालित करेंगे. 

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा, ‘‘केजरीवाल जी, तीन दिन पहले हमारी बैठक में इस पर निर्णय किया जा चुका है और गृह मंत्रालय ने दिल्ली के राधा स्वामी सत्संग में दस हजार बिस्तर वाले कोविड देखभाल केंद्र को संचालित करने का काम आईटीबीपी को सौंप दिया है. काम तेजी से जारी है और केंद्र का बड़ा हिस्सा 26 जून तक शुरू हो जाएगा.” केजरीवाल ने शाह को पत्र लिखकर दस हजार बिस्तर वाले केंद्र का निरीक्षण करने और आईटीबीपी तथा सेना के चिकित्सकों और नर्सों को केंद्र में तैनात करने का आग्रह किया था, जिसके बाद शाह ने दावे का विरोध किया. ‘

शाह ने कहा, ‘‘मैं दिल्ली के लोगों को सूचित करना चाहता हूं कि कोविड रोगियों के लिए एक हजार बिस्तर वाला अस्पताल बनाया जा रहा है जिसमें 250 आईसीयू बिस्तर होंगे,  डीआरडीओ और टाटा ट्रस्ट अस्पताल का निर्माण कर रहे हैं. सशस्त्र बल यहां तैनात होंगे. यह कोविड देखभाल केंद्र अगले दस दिनों में तैयार हो जाएगा.” उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों को निर्देश दिया गया है कि वे दिल्ली में रेलवे के कोच में भर्ती कोविड-19 रोगियों को चिकित्सा सुविधा प्रदान करें और उनकी देखभाल करें.  उन्होंने कहा कि कोविड-19 रोगियों की देखभाल के लिए दिल्ली सरकार के आग्रह पर आठ हजार अतिरिक्त बिस्तर पहले ही उपलब्ध कराए जा चुके हैं.  शाह की ट्वीट का जवाब देते हुए केजरीवाल ने इन कठिन परिस्थितियों में आप सरकार और दिल्ली वालों की सहायता करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया. 

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘देश की सेना, चिकित्सक, सामाजिक संगठन, केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार – सभी एकजुट होकर दिल्ली के लिए काम कर रहे हैं.” उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि हम सब मिलकर कोरोना को हरा देंगे. इन कठिन परिस्थितियों में दिल्ली सरकार और दिल्ली के लोगों का सहयोग करने के लिए आपको धन्यवाद.”

Supply hyperlink



from WordPress https://adskeep.com/arvind-kejriwal-appealed-to-the-central-authorities-amit-shah-reminded-the-choice-was-taken-three-days-in-the-past/

No comments:

Post a Comment

Speech-Impaired Lady Raped In Madhya Pradesh Allegedly By four Minors: Police

A 20-year-old speech-impaired girl was raped allegedly by minors in Madhya Pradesh (Representational) Madhya Pradesh: A 20-year-old sp...