
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
चीन के साथ जारी विवाद के बीच सोमवार को केंद्र सरकार ने चीन की कंपनियों की द्वारा संचालित 59 मोबाइल Apps पर भारत में प्रतिबंध लगा दिया. गलवान घाटी में 20 भारतीय जवानों के मारे जाने के बाद से लगातार लोगों की तरफ से इस बात की मांग की जा रही थी. सरकार के फैसले पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि केंद्र सरकार ने देर से कदम उठाया है. हेमंत सोरेन ने कहा, ‘ मेरा मानना है कि सरकार ने कदम उठाने में देर कर दी इन मोबाइल ऐप का संक्रमण पहले ही फैल चुका है.’
I believe the Central authorities is late to take this step. These cell purposes have already unfold the ‘an infection’: Jharkhand Chief Minister Hemant Soren https://t.co/Nb4vjlKZJLpic.twitter.com/KitRzw07FX
— ANI (@ANI) June 29, 2020
यह भी पढ़ें
बताते चले कि भारत सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टिकटॉक(TikTok) और यूसी ब्राउजर (UC Browser) समेत 59 चीनी ऐप्स को ब्लॉक कर दिया है. सरकार का कहना है कि ये ऐप सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक हैं. सरकार ने जिन ऐप्स को ब्लॉक किया है उनमें टिकटॉक (TikTok), शेयरइट (Shareit), यूसी ब्राउजर (UC Browser), हैलो (Helo), लाइकी (Likee), क्लब फैक्ट्री (Membership Manufacturing unit), मुख्य रूप से शामिल हैं. सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया ‘उपलब्ध सूचना के अनुसार, ये ऐप्स उन गतिविधियों में लगे हुए हैं जो भारत की संप्रभुता और अखंडता,सुरक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरनाक हैं.’ इस वजह से इन ऐप्स पर बैन लगाया गया है.
VIDEO: सरकार ने इन 59 चीनी Apps पर लगाई पाबंदी
from WordPress https://adskeep.com/ban-on-chinese-language-apps-hemant-soren-says-authorities-takes-late-an-infection-has-already-unfold-%e0%a4%9a%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%90%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0/
No comments:
Post a Comment